Jaunpur News : मंडलीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी

Naya Savera Network


गौराबादशाहपुर , जौनपुर। जनपदीय माध्यमिक विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर स्पोर्ट्स एकेडमी कमला फार्मेसी कालेज गौराबादशाहपुर में किया गया। जिसके आयोजक जगमोहन पब्लिक स्कूल महरुपुर प्रेमापुर रहा। जिसमें जिले से विभिन्न विद्यालयों से 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया व शानदार प्रदर्शन कर अपने अपने भार वर्ग में मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। जिसमें अंडर 14 वर्ष बालक में प्रिंस प्रजापति, अर्पित यादव व आयुष कुमार मौर्या व बालिका वर्ग में अंतिमा व अपर्णा सोनकर का चयन हुआ। अंडर 17 वर्ष बालक में  अभिषेक गौड़, कार्तिक मौर्या, आर्यवीर कन्नौजिया, ऋतिक, व सूरज गुप्ता व बालिका में आरती पाल, रिया यादव, वैष्णवी प्रजापति, प्रिया गौतम व अनन्या मौर्या। अंडर 19 वर्ष बालक में रवि यादव, दिव्यांश शाहू व शिवम कन्नौजिया व बालिका में आयुषी पाल, रुची प्रजापति व रिया कुशवाहा चयनित हुई। इस प्रतियोगिता में निर्णायक में प्राची सिंह, श्रवण कुमार, यशवीर सोनकर, कुलदीप कुमार व आकाश यादव थे। इस सफलता पर जनपदीय क्रीड़ा सचिव सुदीप कुमार सिंह, जगमोहन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विजय प्रताप यादव  एडवोकेट व कोच संजय पाल ने बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!