Jaunpur News : वाकई 80s के दौर में लौट आया बदलापुर, 36 घंटे से बत्ती गुल

Naya Sabera Network


जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र में स्मार्ट बाजार घनश्यामपुर से मदापुर गांव जाने वाली बिजली लाइन का तार जलकर जमीन पर गिरने के बाद करीब 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। इससे मौर्य बस्ती और गौतम बस्ती समेत करीब 50 घरों के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तार टूटने की सूचना लाइनमैन को देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली आपूर्ति बंद होने से घरों में पानी की व्यवस्था से लेकर रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस इलाके में उसरा बाजार पावर हाउस से बिजली की आपूर्ति होती है। लाइन में खराबी के बाद से बस्तियों में अंधेरा छाया हुआ है।

लोगों ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद विभागीय स्तर पर समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि स्मार्ट दौर में भी छोटी सी खराबी ठीक करने में डेढ़ दिन से अधिक समय लग रहा है। रविवार दोपहर जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा। ग्रामीणों ने जल्द तार की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

अमर शहीद स्व. उमानाथ सिंह जी की 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह 13 सितम्बर 2026 को
Ads


इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!