Jaunpur News : पारिवारिक कलह में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

Naya Sabera Network

रामाज्ञा यादव
जलालपुर, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के महिमापुर गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार महिमापुर गांव निवासी राजू ठठेरा (55) पुत्र धन्नू ठठेरा का मंगलवार देर रात किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि रात करीब डेढ़ बजे उन्होंने घर के अंदर पंखे के हुक में गमछे के सहारे फांसी लगा ली।

कुछ देर बाद परिजनों की नजर उन पर पड़ी तो घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन उन्हें नीचे उतारकर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मंजू देवी का रो-रोकर बुरा हाल था और वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। राजू ठठेरा अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियां छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव और बाजार में शोक की लहर व्याप्त है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!