डोभी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में शनिवार सुबह उस समय खलबली मच गई, जब मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा राम गौतम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, लेबर रूम समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर उपचार व दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल अफसर डॉ. डीपी सिंह करीब एक सप्ताह से बिना सूचना अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सितंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इससे अस्पताल के कर्मचारियों में खलबली मच गई। उन्होंने ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर भी जानकारी ली तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी से अस्पताल में सफाई कर्मी, लैब टेक्नीशियन एवं एक्स-रे टेक्नीशियन की तैनाती की मांग की गई है। साथ ही अस्पताल परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण की जरूरत से भी अवगत कराया गया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)