Jaunpur News : जमीन संबंधी विवाद में मनबढ़ों ने पूर्व प्रधान के भाई पर लाठी डंडे से किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज

Naya Savera Network

डोभी। चंदवक थानाक्षेत्र के कोपा गांव में जमीन संबंधी विवाद में मनबढ़ों द्वारा पूर्व प्रधान के भाई पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर प्राणघातक हमले सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
ग्राम पंचायत कोपा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि आराजी नंबर 68 स की 22 बिस्वा रकबा की रजिस्ट्री अनिता के नाम से कराया हूं। उक्त आराजी पर बाउंड्रीवाल बनाया जाना था। नापी के दौरान मनबढ़ पड़ोसी सदन गुप्ता व उनका पुत्र करन लाठी डंडे लेकर आया और मेरे भाई अमरनाथ पर जान मारने की नीयत से हमला कर दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राणघातक हमला करने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!