खुटहन, जौनपुर। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाकर 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें चलान न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपितों में सरायनसीब गांव निवासी सदानंद और लालमणि उर्फ लालमन यादव, लवायन निवासी मोलई व दुलार, राउतपुर निवासी राजमनी उर्फ राजमन, मेढ़ा निवासी रामजीत, श्यामलाल व रामराज, गभिरन निवासी आकाश पासवान तथा शेरापट्टी निवासी अमित यादव शामिल हैं। आरोपितों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तारी थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों से की।
