Jaunpur News : शौचालय तोड़ने और महिलाओं को धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Naya Sabera Network

चंदवक, जौनपुर।  थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव में शौचालय निर्माण को लेकर विवाद होने का मामला सामने आया है। गांव निवासी सनी कुमार पुत्र सतीश कुमार ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही संतोष कुमार पुत्र स्व. जियालाल व उनकी पत्नी अमरावती पर शौचालय तोड़ने और महिलाओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे संतोष कुमार उनके घर के पास बन रहे शौचालय को डंडे व फावड़े से तोड़ने लगे। आरोप है कि शौचालय का निर्माण कार्य पहले से रुका हुआ था। घटना के समय घर में केवल महिलाएं मौजूद थीं। विरोध करने पर आरोपितों ने महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा पुलिस के पास जाने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित ने बताया कि शौचालय में तोड़फोड़ की पूरी घटना का वीडियो उसके पास मौजूद है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की।
भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!