Jaunpur News : ड्यूटी के दौरान वनरक्षक की संदिग्ध मौत

Naya Savera Network
मड़ियाहूं। तहसील क्षेत्र के वन विभाग बरसठी में तैनात वनरक्षक रवि यादव (34) की रविवार रात ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह बनकट कछोटा के पास गांधी लिंक रोड पर खून से लथपथ घायल अवस्था में मिले थे। सूचना पर पहुंची बरसठी पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रवि यादव को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि रवि यादव रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले थे। कछोटा गांव की बनवासी बस्ती में मजदूरी का पैसा देने के बाद वह वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांधी लिंक रोड के पास वह सड़क पर घायल अवस्था में मिले। उनके सड़क पर पड़े होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

रवि यादव पिछले करीब पांच वर्षों से बरसठी क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर तैनात थे। वह मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव के निवासी थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन वर्षीय बेटा और डेढ़ वर्षीय बेटी है। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे को मौत का कारण मान रही है, हालांकि घटना की परिस्थितियां अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना गांधी लिंक रोड के पास हुई है और प्रथम दृष्टया दुर्घटना प्रतीत हो रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर परिवार की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी के प्रांतीय सदस्य / मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!