Jaunpur News : उपजिलाधिकारी ने सीएचसी का किया आकस्मिक निरीक्षण

Naya Savera Network

स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था और परिसर को देखकर दिया निर्देश 
मछलीशहर। एस डी एम अजय उपाध्याय ने नगर स्थित सी एच सी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष, वार्ड, प्रयोगशाला, आयुष्मान भारत योजना, ऑक्सीजन प्लांट साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली।
सी एच सी पहुंचे उपजिलाधिकारी अजय उपाध्याय ने सबसे पहले उपस्थित पंजिका से चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का सत्यापन किया।इसके बाद अधीक्षक डॉ0अजय सिंह से रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और रोगियों को आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।उक्त ने आपातकालीन सेवा में उपचारित मरीजों का  आपातकालीन रजिस्टर , एंटी रेबीज तथा सर्प दंश से संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया।  औषधि भंडार के  निरीक्षण में फार्मासिस्ट द्वारा उपलब्ध औषधियों के स्टॉक एवं भंडारण व्यवस्था को देखा । विशेष रूप से एंटी रेबीज वैक्सीन तथा एंटी स्नेक वेनम के उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन किया।
निरीक्षण  के दौरान अधीक्षक डॉ अजय सिंह के अलावा डॉक्टर अमरेश चंद्र अग्रहरी एवं स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!