Jaunpur News :राजस्व कर्मियों का धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

Naya Savera Network
मछलीशहर, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में पैमाइश के दौरान राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व टीम पर हुए कथित हमले के विरोध में शनिवार को तहसील परिसर में राजस्व कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा प्रभारी निरीक्षक के स्थानांतरण की मांग की।

राजस्व कर्मियों का आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरने की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष जगवीर गौतम तथा संचालन महामंत्री आशीष पटेल ने किया। वक्ताओं ने सरकारी कार्य के दौरान कर्मचारियों पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व खंड मंत्री लालचंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री राहुल पटेल, जयशंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, दुर्जन प्रसाद, प्रिया मौर्या, चंद्रावती, अजीत कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को श्रावण मास की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!