Jaunpur News : सोलर बैटरी में धमाका, कई घरों को नुकसान, बाल-बाल बचे लोग

Naya Savera Network

जौनपुर। केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी गांव के देवनाथपुर पुरवा में शनिवार को सोलर ऊर्जा बैटरी में हुए जोरदार विस्फोट से अफरा-तफरी मच गई। शॉर्ट सर्किट के कारण भैयालाल दुबे के घर में लगी बैटरी अचानक फट गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई घर इसकी चपेट में आ गए। हालांकि राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि या घायल नहीं हुआ।

विस्फोट की ताकत से एक मकान की छत की पटिया में छेद हो गया और बैटरी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी संजय मिश्रा 'बाबा' ने बताया कि श्यामसुंदर दुबे के घर के चार-पांच पंखे जल गए, जबकि तहसीलदार दुबे और शिवशंकर मिश्रा के मकान भी प्रभावित हुए। ग्रामीणों के अनुसार तीन से चार घरों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद लोगों ने सोलर उपकरणों की सुरक्षा जांच कराने तथा प्रभावित परिवारों को प्रशासन से उचित सहायता दिलाने की मांग की है।

कृष्णा सिंह संपादक इंद्रा एक्सप्रेस, मीडिया प्रभारी - लोक चेतना जौनपुर, उत्तर प्रदेश की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट गुरु) स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन  की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्रीति मिश्रा गट प्रमुख - शिवसेना बदलापुर महिला मंडल की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!