महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कृषि वैज्ञानिक पिंगलि वेंकय्या जी की जन्म-जयंती पर उनका पुण्य स्मरण एवं भावपूर्ण नमन

Naya Savera Network


हमारे महान राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं कृषि वैज्ञानिक पिंगलि वेंकय्या जी की जन्म-जयंती पर उनका पुण्य स्मरण एवं भावपूर्ण नमन।

भारत के जन-गण-मन की एकता, अखंडता एवं गौरव और 
स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रचनाकार श्री #पिंगली_वेंकैया जी ने देशभक्ति के रंगों से राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।

तिरंगे के तीनों रंगों ने विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के 140 करोड़ देश वासियों को एक सूत्र में पिरोया है।श्री पिंगली वेंकैया जी द्वारा अभिकल्पित तिरंगा आज भारत के गौरव, अखंडता व शक्ति का परिचायक है। इस तिरंगे ने समूचे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोया है जिसकी आन-बान और शान को बढ़ाने के लिए देशवासी निरंतर कटिबद्ध रहते हैं।

राष्ट्रसेवा के महायज्ञ में अपना विशिष्ट योगदान देने वाले ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण एवं शत-शत नमन।
आपकी कृति एवं कल्पना के सम्मुख हम सभी सदैव वंदन-अभिनंदन करते रहेंगे।
श्रद्धानवत्🙏पुष्पेन्द्र सिंह
(जनसेवक-मछलीशहर,जौनपुर)
#PingaliVenkaiah 🇮🇳
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!