Jaunpur News : सावन माह में दुकान में मुर्गा काटकर बेच रहे दो को पुलिस ने लिया हिरासत में

Naya Savera Network
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय बाजार के वाराणसी रोड पर सावन मास में शासन द्वारा मनाही के बाद भी दुकान पर मुर्गा मुर्गा काटकर बेच रहे दो को पुलिस हिरासत में लेकर जांच कर रही है। इस मामले में व्यापार मंडल अध्यक्ष ने वीडियो सहित लिखित शिकायत पुलिस से की है।
शासन से निर्देश जारी है कि सावन मास में मीट,मुर्गा,अंडा,मछली की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। रोक के बावजूद वाराणसी रोड पर स्थित मस्त मुर्गा सेंटर पर खुलेआम मुर्गा काटकर बेचा जा रहा था। इसकी शिकायत वीडियो बनाने के साथ ही व्यापार मंडल अध्यक्ष शेरा सोनकर ने पुलिस से लिखित में की। पुलिस मौके पर पहुंची शिकायत सही पाए जाने पर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शांति भंग में चालान की जाएंगी।

नरेंद्र कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी विकासखण्ड शाहगंज (सोंधी), जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

डॉ. संतोष तिवारी प्रांतीय सदस्यमंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

बी.आर.पी. इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!