Jaunpur News : जहरीले सर्प के डसने से किशोरी की मौत

Naya Savera Network
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। मछलीशहर थाना क्षेत्र के हटिया गांव में मंगलवार शाम जहरीले सर्प के डसने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया गया कि गांव निवासी अशोक कुमार की 14 वर्षीय पुत्री अनन्या मंगलवार शाम सामान लेने के लिए घर से पैसे लेने गई थी। इसी दौरान घर में बैठे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। सर्प के डसने के बाद किशोरी अचेत होकर गिर पड़ी।

परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो वे तत्काल उसे उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन किशोरी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

पब्लिक इंटर कॉलेज केराकत जौनपुर के प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीण सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

आरएलएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी सेहमलपुर जलालपुर और राम आधार सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!