जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले में राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सतीश चंद्र गुप्ता ने विकास भवन सहित विभिन्न विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।
इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित विकास भवन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तिरंगा प्रदान किया गया। अधिकारियों ने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त करते हुए आमजन से भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विभाग द्वारा वित्तपोषित इकाइयों और संबंधित प्रतिष्ठानों को भी अपने-अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व की भावना को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)