जौनपुर। आमजन को विधिक सहायता उपलब्ध कराने और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर केंद्र, दीवानी न्यायालय परिसर में पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएलवी को थाना, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीडि. सुशील कुमार सिंह ने की। उन्होंने पीएलवी को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।
उन्होंने कहा कि पीएलवी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत में मिलने वाली सुविधाओं, विधिक सहायता तथा विवादों के सरल एवं सुलहपूर्ण समाधान के संबंध में जागरूक करें। इसके लिए थाना, तहसील और ब्लॉक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक विधिक सहायता की जानकारी पहुंचाना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक में पीएलवी को निर्देश दिया गया कि वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन से संपर्क कर विधिक जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाएं। लोगों को उनके विधिक अधिकारों तथा उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी भी दी जाए।
इस अवसर पर पीएलवी सुनील कुमार, शिवशंकर सिंह, अरविन्द कुमार, मनोज कुमार पाल, माला, बृजेश सिंह, राहुल कुमार बिन्द, अशोक कुमार, शैलेश कुमार यादव, प्रदीप मौर्य, महन्थराम, गुलफ्शा, संजय कुमार, अमित कुमार पाण्डेय, रवीन्द्र कुमार, उमाशंकर, अरविन्द कुमार, विनोद राव, नीलम, मालती, रिंकी देवी, अकरम अली, सूरज भारती, रंजना गुप्ता, उर्वशी सिंह, पूनम भारती, हरीश कुमार, सुमित्रा, रीमा पाल, अन्तिमा वर्मा, सावित्री देवी, मीरा मौर्या, पूनम प्रेमकान्त, सुशील कुमार सरोज, रुपेश कुमार सेठ, चन्द्रावती निगम, सुभाष चन्द यादव, राहुल कन्नौजिया, सन्दीप मौर्य, दीपमाला, सुरेश यादव सहित अन्य पीएलवी उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)