जौनपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी लेखा परीक्षक संघ के दो दिवसीय 42वें प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव में हरिश्चंद्र गौतम को संघ का नया प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित गया है। उनके इस पद पर आसीन होने की खबर मिलते ही उनके गृह जनपद आजमगढ़ व जौनपुर समेत पूरे प्रदेश के विभागीय कर्मचारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगो ने जौनपुर मे जगह-जगह मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर इस सफलता का जश्न मनाया जा रहा है।सहकारी क्षेत्र को मजबूत करना मुख्य प्राथमिकता पदभार ग्रहण करने के बाद नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र गौतम ने शीर्ष नेतृत्व और सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कर्मचारियों के हितों की रक्षा, लंबित मांगों को पूरा कराने और सहकारी लेखा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने को अपनी मुख्य प्राथमिकता बताया।आजमगढ़ और जौनपुर में जश्न का माहौल हरिश्चंद्र गौतम के चयन से आजमगढ़ के स्थानीय निवासियों, शुभचिंतकों और सहकारी विभाग के कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह है।
स्थानीय नेताओं और कर्मचारियों का कहना है कि हरिश्चंद्र गौतम के कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा। उनके गृह जनपद में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, और लोग इसे आजमगढ़ के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि मान रहे हैं।इस अवसर पर संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं और उम्मीद जताई है कि उनका कार्यकाल ऐतिहासिक और कर्मचारी हित में क्रांतिकारी साबित होगा। श्री गौतम को अध्यक्ष चुने जाने पर एडवोकेट दीपचंद राम , डॉ अरविंद , हवलदार गौतम, जिलेदार विनोद , जगदीश आदि ने खुशी जाहिर की है।

.jpeg)
.jpeg)
