Jaunpur News : मुंबई से लापता 13 वर्षीय मयंक प्रयागराज में मिला, सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने ली राहत की सांस

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। मुंबई से लापता हुआ 13 वर्षीय मयंक गौतम सोमवार को प्रयागराज में सकुशल मिल गया। घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। मयंक रविवार सुबह मुंबई स्थित अपने घर के पास से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी तलाश के साथ पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विकासखंड के असुआपार ग्राम पंचायत निवासी शिवकुमार गौतम के छोटे भाई राकेश गौतम का परिवार मुंबई में रहता है। राकेश बिजली मिस्त्री का काम करते हैं। रविवार सुबह उनका पुत्र मयंक घर के पास खेल रहा था। सुबह करीब 10 बजे तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। भयंदर रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में सुबह 8:35 बजे मयंक को जाते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद उसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

सोमवार सुबह कक्षा सात में पढ़ने वाला मयंक प्रयागराज पहुंचा। उसने अपने बड़े पिता शिवकुमार को फोन कर बताया कि वह प्रयागराज पहुंच गया है। शिवकुमार के कहने पर मयंक बस से स्थानीय बाजार पहुंचा, जहां से परिजन उसे अपने घर ले गए।

मयंक ने परिजनों को बताया कि रविवार को वह घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान उसे जमीन पर 500 रुपये का नोट पड़ा मिला, जिसे उसने उठा लिया। तभी वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उसे ऑटो में बैठने के लिए कहा और वह उसके साथ चला गया। भयंदर स्टेशन पहुंचने पर उस व्यक्ति ने उसे पैसे देकर दादर जाने के लिए दो रेलवे टिकट लाने को कहा।

मयंक के अनुसार, इसके बाद उसे कुछ याद नहीं रहा कि वह किस तरह प्रयागराज पहुंचा। जब उसकी आंख खुली तो ट्रेन नैनी स्टेशन पर खड़ी थी और अगला स्टेशन प्रयागराज था। प्रयागराज स्टेशन पहुंचने पर उसके साथ आया व्यक्ति सो रहा था। मयंक स्टेशन से बाहर निकला और अपने बड़े पिता को फोन किया। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए। बच्चे के सकुशल लौटने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

योग प्रशिक्षक डॉ. राज यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!