Jaunpur News : पीएम श्री विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर सफाईकर्मी से स्कूल और घर पर काम कराने का आरोप

Naya Savera Network
मुफ्तीगंज, जौनपुर। विकासखंड के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदेवरा के प्रधानाध्यापक महेंद्र चौहान पर अतिरिक्त सफाईकर्मी से विद्यालय के साथ अपने घर पर भी काम कराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि सफाईकर्मी से काम कराने का वीडियो भी सामने आया है।

ग्रामीण संतोष सिंह ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापक दो नियुक्त सफाईकर्मियों से कथित तौर पर पांच-पांच हजार रुपये प्रतिमाह लेते हैं और उनके स्थान पर असवारा गांव निवासी फूलचंद नामक अतिरिक्त सफाईकर्मी को रखा गया है। बताया गया कि फूलचंद को प्रधानाध्यापक की ओर से 2500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

फूलचंद के अनुसार, वह विद्यालय की साफ-सफाई के अलावा प्रधानाध्यापक के घर पर जानवरों को चारा-पानी देने का काम भी करता है। उसकी उम्र करीब 75 से 80 वर्ष बताई जा रही है। ग्रामीणों ने विद्यालय की बाउंड्री और बच्चों के लिए बनाए गए हैंडवॉश को बिना अनुमति तोड़े जाने का भी आरोप लगाया है।

बीडीओ सीमा ने कहा कि ग्रामसभा के धन से बनी बाउंड्री और हैंडवॉश को बिना लिखित प्रक्रिया के तोड़ने का अधिकार प्रधानाध्यापक को नहीं है। आरोप सही पाए जाने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बीडीओ कन्हैयालाल ने कहा कि अतिरिक्त सफाईकर्मी को उनके विभाग से कोई भुगतान नहीं किया जाता है।

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!