मुंबई। श्री राधे कृष्ण संस्थान (रजि.), मुंबई एवं अभियान के संयुक्त आयोजन तथा युवा सनातन फाउंडेशन के संयोजन में आयोजित “कजरी महोत्सव 2026” का भव्य आयोजन भांडुप स्थित जैनम बैंक्वेट हॉल में उत्साह और भक्तिमय वातावरण के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कजरी महोत्सव में लोक संस्कृति, भक्ति एवं सनातन परंपरा की सुंदर झलक देखने को मिली। कजरी गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन स्थल पर पारंपरिक लोकगीतों की मधुर गूंज और भक्तिमय माहौल ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।आयोजकों ने कहा कि कजरी महोत्सव का उद्देश्य लोक संस्कृति और सनातन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। कार्यक्रम में परिवार एवं मित्रों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजक श्री राधे कृष्ण संस्थान (रजि.), मुंबई एवं अभियान तथा संयोजक युवा सनातन फाउंडेशन की टीम ने सभी सहयोगियों, अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि भारतीय लोक परंपराओं और सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत को समाज के बीच जीवंत रखा जा सके।



,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)