Jaunpur News : फटी खाद की बोरी बदलने की मांग पर किसान से मारपीट, वीडियो वायरल, एफआईआर दर्ज

Naya Savera Network

जौनपुर। हैदरपुर सहकारी समिति में फटी हुई खाद की बोरी बदलने की मांग करना एक किसान को महंगा पड़ गया। किसान के आरोप के अनुसार, समिति के एक पदाधिकारी ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेखपुरा गांव निवासी किसान भारत विश्वकर्मा का आरोप है कि वह सोमवार को समिति से खाद खरीदने पहुंचे थे, जहां उन्हें फटी हुई बोरी दी गई। बोरी बदलने की मांग करने पर समिति के पदाधिकारी संतोष सिंह से विवाद हो गया। किसान का आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने लाठी-डंडों, लात-घूंसों से मारपीट की और फर्राटा पंखे से हमला करने का भी प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। पीड़ित ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संतोष सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति प्रो. राम आसरे सिंह प्राचार्य की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!