Jaunpur News : नशे को नहीं,नए सपनों को चुनें

Naya Savera Network
पीयू में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन
जौनपुर। क्षेत्रीय निदेशालय, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विकसित भारत युवा कनेक्ट के अंतर्गत नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूथ आइकॉन शिवेंद्र प्रताप सिंह तथा नशा मुक्त वॉरियर  त्रिलोकीनाथ गुप्ता रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक वंदे मातरम् के गायन, मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। डॉ शशिकांत यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत किया। युवा अधिकारी श्री तन्मय मोहन ने स्वयंसेवकों को माई भारत के संबंध में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत की युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। नशा मुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशे की लत युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, मानसिक क्षमता, परिवार एवं सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डालती है। युवाओं को नशे से दूर रहने, साथियों के दबाव का विरोध करने तथा नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपमानित करने के बजाय उपचार एवं परामर्श के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे को नहीं नए सपनों को चुनें, निष्क्रियता को नहीं नए भारत को चुनें। उन्होंने युवाओं से खेल, योग, कौशल विकास एवं सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम में विकसित भारत @2047 के विजन पर भी चर्चा हुई। आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना, सतत विकास, महिला नेतृत्व वाला विकास, विनिर्माण एवं एमएसएमई अंतरिक्ष एवं नवाचार, रक्षा आत्मनिर्भरता तथा भारत की वैश्विक भूमिका जैसे विषयों पर युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया गया। त्रिलोकीनाथ गुप्ता, नशा मुक्त वारियर ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सकारात्मक एवं रचनात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवाओं एवं उपस्थित शिक्षकों को ऑफलाइन एवं ऑनलाइन नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। संचालन यूथ वालंटियर  अभिनव कीर्ति पांडेय, समन्वय डॉ शशिकांत यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन नशा मुक्त परिसर एवं समाज के समन्वयक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो प्रदीप कुमार, प्रो देवराज सिंह, प्रो विनोद कुमार, डॉ प्रदीप कुमार यादव, सुमित सिंह , अर्पिता यादव, सिद्धार्थ सिंह, शिवम गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, हर्ष चतुर्वेदी, यश एवं  सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे। प्रतिभागियों को नशामुक्त भारत प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!