Jaunpur News : केराकत में अधिवक्ताओं ने आंदोलन की दी चेतावनी

Naya Savera Network
बिना विलंब किए स्थापित की जाय शहीद भगत सिंह की प्रतिमा
प्रतिमा में देरी शहीद की स्मृति और सम्मान के प्रति दर्शाता है प्रशासन की गंभीर उदासीनता 
केराकत, जौनपुर। स्थानीय तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कुमार के नेतृत्व में करीब दर्जन भर अधिवक्ताओं ने सरायबीरू चौराहे पर पहुँचकर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की क्षतिग्रस्त प्रतिमा का निरीक्षण कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की प्रतिमा को अब तक पुनः स्थापित न किया जाना उनकी स्मृति और सम्मान के प्रति प्रशासन की गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि प्रतिमा को बिना किसी विलंब के पूर्ण सम्मान के साथ पुनः स्थापित किया जाए।अधिवक्ताओं ने कड़ी चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के भीतर भगत सिंह की प्रतिमा को पूर्ण सम्मान के साथ पुनः स्थापित नहीं किया जाता है तो तहसील बार एसोसिएशन लोकतांत्रिक एवं विधिसम्मत तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी,जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी।

विदित हो कि सोमवार की तड़के सुबह करीब 3 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित आर्टिका ने प्रतिमा के चबूतरे पर जोरदार टक्कर मार दी,जिससे स्थपित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर जमीन पर जा गिरी थी।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष नमो नाथ शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष यादव,प्रभाकर प्रजापति एडवोकेट, रविंद्र कुमार एडवोकेट, संजय विश्वकर्मा एडवोकेट, सुभाष यादव (फौजी), दिलीप सोनकर सहित अनेक अधिवक्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!