Jaunpur News : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 78 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

Naya Savera Network
रामनगर, जौनपुर। रामनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 78 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने महिलाओं की विस्तृत जांच के साथ आवश्यक परीक्षण कराए और उन्हें सुरक्षित मातृत्व के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी।

शिविर के दौरान चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा आयरन और कैल्शियम की दवाओं का नियमित सेवन करने की सलाह दी। महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

चिकित्सकों ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नियमित जांच के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान की जा सकती है, जिससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने में मदद मिलती है।

शिविर में डॉ. आशीष कुमार, डॉ. अश्विनी कुमार, स्टाफ नर्स प्रेमशिला और गीता, लैब टेक्नीशियन सुरेंद्र कुमार एवं आशुतोष कुमार तथा आशा कार्यकर्ती संगीता, अनीता, रीता, सुशीला और लक्ष्मी सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रशासन ने गर्भवती महिलाओं से नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकों की सलाह का पालन करने की अपील की।

तिलकधारी सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

बीआरपी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!