Jaunpur News : नीट 2026 में यासिर अख्तर का शानदार प्रदर्शन, 590 अंक के साथ बढ़ाया जौनपुर का मान

Naya Savera Network
जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के होनहार छात्र यासिर अख्तर ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में शानदार सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने 720 में 590 अंक प्राप्त करते हुए 99.32 परसेंटाइल अर्जित की। यासिर की ऑल इंडिया रैंक 13,596 तथा ओबीसी वर्ग में 6,272वीं रैंक रही।

यासिर अख्तर, मड़ियाहूं स्थित सिफा हॉस्पिटल के डॉ. अख्तर हाशमी के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। क्षेत्र के शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उनकी सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

परिजनों ने इस उपलब्धि का श्रेय यासिर की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उनकी सफलता से मड़ियाहूं सहित पूरे जौनपुर में गर्व का माहौल है और यह उपलब्धि युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दे रही है।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!