जौनपुर उत्तर प्रदेश में आज ही के दिन नया सबेरा डाट काम का उदय हुआ था। दिन प्रतिदिन नया आयाम हासिल करते हुए नया सबेरा डाट काम अपने प्रकाश से लगभग पूरे भारत को आलोकित कर रहा है। आज दस वर्ष निर्वाध रूप से अनवरत खबरें,सटीक खबरें,सही खबरें,फिल्म खेल साहित्य जगत को समेटे पूरे भारत में पहुचा रहा है। जो प्रशंसनीय है। खास बात यह है कि जो खबरें सबसे छूट जाती हैं। वे खबरें नया सबेरा डाट काम पर पढ़ने को मिल जाती हैं। दस वर्ष की अकल्पनीय उपलब्धि के लिए साधुवाद है।
सम्पादक अंकित जायसवाल की मेहनत और लगन को साधुवाद है। ईश्वर से विनती है कि नया सबेरा डाट काम ऐसे ही नित नई ऊॅंचाइयों को छूते नये आयाम गढ़ता रहे। नया सबेरा डाट काम के सभी पदाधिकारियों सहयोगियों को साधुवाद। काव्य सृजन परिवार मुम्बई दस वर्ष पूरे होने के अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
पं.जमदग्निपुरी
संस्थापक अध्यक्ष काव्यसृजन न्यास मुम्बई


