Jaunpur News : विवाह का झांसा देने वाला वांछित गिरफ्तार

Team NSN

बदलापुर। थाना बदलापुर पुलिस ने विवाह का झांसा देने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर बटाऊबीर चौराहे के पास से भीमप्रकाश पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम छिटकापुर, थाना बदलापुर, जौनपुर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त थाना बदलापुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 298/26, धारा 69 बीएनएस तथा 3/4 डीपी एक्ट में वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार और कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे।

कृष्णा सिंह संपादक इंद्रा एक्सप्रेस, मीडिया प्रभारी - लोक चेतना जौनपुर, उत्तर प्रदेश की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

डा. अनिल यादव प्रदेश उपाध्यक्ष (मैनेजमेंट गुरु) स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन  की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्रीति मिश्रा गट प्रमुख - शिवसेना बदलापुर महिला मंडल की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!