Jaunpur News : चोरी का आरोपित गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल व बाइक बरामद

Naya Savera Network
खुटहन, जौनपुर। पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपित को शुक्रवार की भोर पटैला मार्ग के रसूलपुर गांव से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपित का चलान न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस थाने में दर्ज चोरी के मुकदमे के वांछित की तलाश में जुटी हुई थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि पटैला मार्ग के रसूलपुर गांव में चोरी का वांछित सरपतहां थाना क्षेत्र के जैनपुर उसरा गांव निवासी रामलेस उर्फ मनोज मौजूद है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक सोने का कंगन, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक मोबाइल फोन, 41,500 रुपये नकद तथा एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस का कहना है कि बरामद सामान चोरी की घटना से संबंधित है।
पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को चलान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम ने थानाध्यक्ष के अलावा उप निरीक्षक जयकृष्ण यादव, कांस्टेबल अरविंद मिश्रा, कुलदीप गोस्वामी,सोनू यादव,रोशन गुप्ता शामिल रहे।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!