Jaunpur News : शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप, दादी ने थाने में दी तहरीर

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के चमरहा गांव स्थित अभिनव प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक पर कक्षा चार के छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप लगा है। परिजनों का दावा है कि पिटाई से छात्र की पीठ से खून निकल आया। मामले में छात्र की दादी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी शकुंतला यादव पत्नी कमलाशंकर यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आठ वर्षीय नाती प्रतीक यादव अभिनव प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। आरोप है कि शनिवार को विद्यालय के एक शिक्षक ने किसी बात को लेकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे उसके चेहरे पर चोटें आईं तथा पीठ से खून निकल आया। परिजनों ने छात्र का मेडिकल कराकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। पीड़ित पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन अभी तक नहीं आया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि शिक्षक ने छात्र की पिटाई से इनकार करते हुए बच्चों के आपस में मारपीट होने की बात कही है। मामले में शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय खुलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!