Jaunpur News : सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल ने लहराया परचम

Team NSN
जौनपुर। सुल्तानपुर स्थित ताबिश पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 अंडर-17 खो-खो प्रतियोगिता में एस.एस. पब्लिक स्कूल, सिद्धीकपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अनुशासन, नियमित अभ्यास और टीम भावना ही सफलता की कुंजी हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
यह सफलता कोच रोमी यादव, टीम मैनेजर विनय गुप्ता तथा सहायक कोच के कुशल मार्गदर्शन एवं अथक प्रयासों का परिणाम है। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज, जौनपुर  प्रबंधक- सत्यप्रकाश सिंह  प्रधानाचार्य - डॉ. सत्यप्रकाश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!