चंदवक, जौनपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि सपा व कांग्रेस विदेशी आक्रांताओं को अपना आदर्श मानती है। वहीं राष्ट्र नायकों को हमेशा अपमानित करने का काम किया है। ऐसा न होता तो वह बहराइच में आक्रांता गाजी सालार की मजार पर मेला न लगवाती। प्रदेश सरकार ने ओमप्रकाश राजभर के प्रयास से जहां बहराइच में राष्ट्र नायक महाराजा सुहेलदेव की 40 फिट की प्रतिमा लगवाया वहीं आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण करा कर राष्ट्र नायक को सम्मान देने का कार्य किया। एनडीए सरकार हमेशा राष्ट्र नायकों का सम्मान करने का कार्य किया है। श्री राजभर अमरौना के पूर्व प्रधान दिवंगत साहबलाल राजभर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए कही।
श्री राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए का नारा फर्जी है। चार बार सपा सत्ता में रही तो दलित,पिछड़े,वंचित याद नहीं आए। अखिलेश यादव पांच साल मुख्यमंत्री रहे तो एक जाति विशेष को ही सरकारी नौकरियों में तरजीह दी। सत्ता में रहे तो जातिगत जनगणना की याद नहीं आई। सत्ता चली गई तो पीडीए याद आ रहा है। जातिगत जनगणना याद आ रही है। ये हमेशा पीडीए को छलने का काम किए। कहा कि हमारी पार्टी जब से एनडीए सरकार के साथ आई। पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलवाने काम किया। महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा बहराइच में लगवाने के साथ आजमगढ़ में विश्वविद्यालय की स्थापना कराई।
कहा अखिलेश यादव का 2027 में सरकार बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। एनडीए की प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनेंगी। श्री राजभर का चंदवक में युवा नेता रवींद्र कुमार सेठ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंदन राजभर,स्नेही सेठ सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
.jpg)
.jpg)

