Jaunpur News : 8.350 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

Team NSN
जौनपुर। बदलापुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील चंद्र तिवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष फूलचंद्र पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान नेवादा मुखलिसपुर रेलवे अंडरपास के पास एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक की बोरी से 8.350 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान महेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय दूधनाथ यादव निवासी ग्राम नेवादा मुखलिसपुर, थाना बदलापुर के रूप में हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 367/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के कब्जे से गांजे के अलावा हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार राय, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार यादव, हेड कांस्टेबल पुष्पेश पांडेय, हेड कांस्टेबल नागेंद्र कुमार, कांस्टेबल अभिषेक कुमार, कांस्टेबल अनीश कुमार गौतम और रिजर्व कांस्टेबल राजन यादव शामिल रहे।

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!