Mumbai News : सनातन सुरक्षा सेना ने की मांग, नेपाली मजदूर के हमलावर को करो तड़ीपार

Naya Savera Network
मुंबई। वसूली तथा दहशत फैलाने में संलिप्त नशे में धुत आपराधिक प्रवृत्ति के राकेश थोरात द्वारा छोटे-मोटे काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले नेपाली युवक ताशी बहादुर लामा पर जानलेवा हमला किया गया, जिससे लोगों में दहशत तथा आक्रोश व्याप्त है। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित ताशी बहादुर लामा का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि भांडुप पुलिस ने आरोपी राकेश थोरात के विरूद्ध मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

यह घटना बीते 12 जुलाई को रात 12 बजे भांडुप पश्चिम, जंगल मंगल रोड, मुंबई में घटित हुई। उपरोक्त दिनांक को आरोपी राकेश थोरात पूर्ण रूप से नशे में धुत था। यह व्यक्ति पिछले कई महीनों से क्षेत्र में दहशत फैला रहा है। आरोपी का मकसद सिर्फ अपना रौब जमाना है। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक आरोपी छोटे-छोटे व्यापारियों को धमकाता है और जबरन "हफ्ता" वसूलता है। 

मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसी कड़ी में 12 जुलाई की रात नशे की हालत में आरोपी ने बिना किसी कारण पीड़ित ताशी बहादुर लामा पर जानलेवा हमला किया। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी रोज नशा करके राहगीरों से गाली-गलौज, मारपीट करता है। इसके डर से महिलाएं, बच्चे और व्यापारी शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते। 

गरीबों के न्याय तथा हक की लड़ाई लड़ रही सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने गरीब नेपाली युवक पर अपनी दादागिरी दिखाकर वसूली के प्रयास में किए गए प्राणघातक हमले की निंदा करते हुए धारा 307 (हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कठोर सजा के साथ ही उसे मुंबई से तड़ीपार करने की मांग की है।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!