Jaunpur News : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम राहत योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Team NSN
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना पीड़ित अस्पताल उपचार एवं सुनिश्चित उपचार योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर के दौरान त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। उन्होंने निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना के प्रत्येक पात्र पीड़ित को दुर्घटना की तिथि से 7 दिनों तक रु0 1.50 लाख तक का कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाता है।
बैठक के दौरान ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अवगत कराया कि जनपद में अब तक कुल 12 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को इस योजना का लाभ दिलाया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक इसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

        जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी ट्रॉमा सेंटर एवं सूचीबद्ध अस्पतालों के चिकित्सकों तथा संबंधित अधिकारियों की शीघ्र कार्यशाला आयोजित कराई जाए। कार्यशाला में योजना की पात्रता, कैशलेस उपचार प्रक्रिया, ईडीएआर और टीएमएस पोर्टल के संचालन तथा अस्पतालों की जिम्मेदारियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि दुर्घटना पीड़ितों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

         इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!