Jaunpur News : सर्पदंश से सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत

Team NSN
खेतासराय। सफीपुर गांव में गुरुवार सुबह सर्पदंश से सेवानिवृत्त होमगार्ड की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफीपुर गांव निवासी फूलचंद यादव (65) होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त थे। गुरुवार सुबह करीब पांच बजे वह कमरे में शर्ट पहनने गए थे। इसी दौरान उनके पैर में सर्प ने डस लिया। वह सर्पदंश को समझ नहीं सके और सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद वह शौच के लिए चले गए।

कुछ देर बाद लौटने पर उन्हें चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने कमरे में जाकर देखा तो एक बड़े बक्से के नीचे सर्प बैठा मिला। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई।

बी.आर.पी. इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

पब्लिक इंटर कालेज केराकत प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!