Jaunpur News : विरोध करने पर मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Naya Savera Network
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक दंपती के साथ मारपीट कर दी गई। आरोप है कि लाठी-डंडे व हाथ-घूंसों से हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी शब्बीर पुत्र यासीन ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 19 वर्षीय पुत्री रेहाना घर के पीछे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान गांव के ताज मोहम्मद, नुरैन और अशरफ वहां पहुंचे और उसे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। रेहाना के विरोध करने पर तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर बचाव के लिए पहुंचे शब्बीर और उनकी पत्नी हसीना बेगम को भी आरोपियों ने लाठी-डंडे तथा हाथ-घूंसों से पीट दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं। आरोप है कि जाते समय आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!