Jaunpur News : खुले में फेंकी जा रहीं मेडिकल सूइयां, संक्रमण का खतरा बढ़ा

Naya Savera Network
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
जौनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बक्सा नौपेडवा में मेडिकल कचरे के निस्तारण में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में उपयोग की गई मेडिकल सूइयों (सिरिंज) को खुले में फेंके जाने का आरोप है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, खुले में पड़ी इन सूइयों में एचआईवी, हेपेटाइटिस-बी (HBsAg) सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के संक्रमण का जोखिम हो सकता है। वहीं, कुत्ते के काटने वाले मरीजों को लगाए जाने वाले रेबीज वैक्सीन की उपयोग की गई सूइयां भी परिसर में बिखरी मिली हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खुले में पड़े इस बायोमेडिकल कचरे से बच्चों, राहगीरों और जानवरों के संपर्क में आने का खतरा बना हुआ है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा बायोमेडिकल कचरे के सुरक्षित निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!