Jaunpur News : प्रेम विवाह के 11 माह बाद विवाहिता ने लगाई न्याय की गुहार

Naya Savera Network


जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने प्रेम विवाह के 11 माह बाद पति द्वारा साथ छोड़ देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता खुशबु बानो उर्फ खुशबु सोनी का आरोप है कि 20 अगस्त 2025 को आर्य समाज मंदिर में विवाह और बाद में कोर्ट मैरिज के बावजूद पति सनी सोनी अब उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहे हैं। 

महिला का कहना है कि ससुराल पक्ष भी उसे लगातार टाल रहा है, जबकि देवर पर धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उसने बताया कि प्रेम विवाह के कारण मायके से भी संबंध समाप्त हो चुके हैं, जिससे वह मानसिक और आर्थिक संकट से जूझ रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने मुंगराबादशाहपुर थाने को जांच कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!