Jaunpur News : सर्पदंश से महिला की मौत, चार बेटियों पर टूटा दुखों का पहाड़

Naya Savera Network
जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के शेखूपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। शनिवार देर रात जब महिला का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां का शव देखते ही चारों बेटियां बिलख पड़ीं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, शेखूपुर गांव निवासी स्वर्गीय शिवप्रकाश पटेल की पत्नी सुशीला देवी (45) शनिवार सुबह घर की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद भदोही के एक निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन अंतिम उम्मीद में उन्हें गाजीपुर ले जाकर झाड़-फूंक भी कराते रहे, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

देर रात शव घर पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुशीला देवी के पति का पहले ही निधन हो चुका था। अब उनकी मौत के बाद चारों बेटियों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। ग्रामीणों ने शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!