Jaunpur News : मछलीशहर की चारों विधानसभा सीटों पर लहराएगा भाजपा का परचम : अशोक चौरसिया

Naya Savera Network
मडियाहूं। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया के प्रथम आगमन पर नगर स्थित ऊषा उपवन में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण तथा जयघोष के साथ उनका स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। आगामी विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाते हुए अभी से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता की है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि मछलीशहर जनपद की चारों विधानसभा सीटों पर इस बार भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, गरीब कल्याण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के लिए है।

अशोक चौरसिया ने कहा कि बूथ ही चुनाव जीतने की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। यदि प्रत्येक बूथ मजबूत होगा तो जीत निश्चित होगी। उन्होंने सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथ समितियों से नियमित संपर्क, जनसंपर्क अभियान तथा नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएं तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यों के साथ जवाब दें।

जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय कुमार सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी क्षमता के साथ कार्य करेगा।

कार्यक्रम को जिला प्रभारी संतोष सिंह पटेल एवं विधायक मड़ियाहूं डॉ. आर. के. पटेल ने भी संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री अभिषेक रावत ने किया।

इस अवसर पर विपिन सिंह, डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, सुषमा पटेल, दिनेश चौधरी, जगदीश सोनकर, रामविलास पाल, ब्रह्मदेव मिश्रा, नागेश्वर देव पांडेय, मेहीलाल गौतम मनोज सिंह भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह राजेंद्र श्रीवास्तव डॉ अजय सिंह भूमि विकास बैंक राजेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज चौरसिया राजेश जायसवाल अखिल प्रताप सिंह सोनी जायसवाल चरणजीत कौर अरविंद चौरसिया महेश चौहान नितेश सेठ संतोष गुप्ता रोशन सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

युवा समाजसेवी व जनपद जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पुष्पेन्द्र सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!