भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' आज से प्रारंभ:पुष्पेन्द्र सिंह
विश्वोद्भवस्थितिलयादिषु हेतुमेकं
गौरीपतिं विदिततत्त्वमनन्तकीर्तिम्।
मायाश्रयं विगतमायमचिन्त्यरूपं
बोधस्वरूपममलं हि शिवं नमामि।।
🕉️नमः शिवाय🙏हर-हर महादेव🔱
देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन श्रावण मास आज से प्रारंभ हो रहा है।भगवान भोलेनाथ की आराधना को समर्पित पावन श्रावण माह की समस्त श्रद्धालुओं और सभी शिवभक्तजनों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
'कांवड़ यात्रा' में सम्मिलित सभी भोले-भक्तों का हार्दिक अभिनंदन।
यह पवित्र काल आत्मिक उन्नयन, संयम और साधना का अनुपम अवसर है।
देवाधिदेव महादेव चराचर जगत का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे।सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो।
श्रद्धानवत🙏पुष्पेन्द्र सिंह
(जनसेवक-मछलीशहर,जौनपुर)
