डॉ. हरिनाथ यादव ने परिवार के साथ केक काटकर मनाई अस्पताल की आठवीं वर्षगांठ
जौनपुर। नईगंज स्थित श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय की 8वीं वर्षगांठ शुक्रवार को उत्साह, गरिमा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव मुख्य अतिथि तथा सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) गोल्डी गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, शिक्षाविदों, समाजसेवियों और क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। चिकित्सालय के निदेशक डॉ. हरिनाथ यादव एवं प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। समारोह में पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, पूर्व चेयरमैन राज बहादुर यादव तथा खंड शिक्षा अधिकारी राम नारायण यादव की विशेष उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने चिकित्सालय द्वारा पिछले आठ वर्षों से मानसिक एवं न्यूरो रोगियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की सराहना करते हुए इसे जनहित में महत्वपूर्ण पहल बताया।
समारोह में डॉ. सुशील कुमार यादव, डॉ. अतुल प्रकाश यादव, राम अभिलाष पाल (गुरुजी), अनिल यादव, केशव प्रसाद सिंह, पुष्यमित्र दुबे, रामपाल पाल, देवानंद, उमेश मिश्रा, उमानाथ यादव, जंग बहादुर यादव, राधेश्याम यादव तथा श्रीमती रंजना मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने चिकित्सालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाजसेवा के कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।
वर्षगांठ समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से 'एक पौधा मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, एएसपी गोल्डी गुप्ता एवं डॉ. हरिनाथ यादव ने संयुक्त रूप से पौधे रोपे और उपस्थित अतिथियों, मरीजों तथा उनके परिजनों को पौधे वितरित किए। साथ ही उपहार स्वरूप बैग भी प्रदान किए गए। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए चिकित्सालय परिसर में विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में दूर-दराज से पहुंचे मानसिक रोगों एवं न्यूरो संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का डॉ. हरिनाथ यादव तथा उनकी विशेषज्ञ चिकित्सक टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया। मरीजों को उनकी बीमारी, उपचार और बचाव के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में मरीज एवं उनके परिजन पहुंचे।
इस अवसर पर चिकित्सालय के निदेशक डॉ. हरिनाथ यादव (एमबीबीएस, एमडी-न्यूरो साइकैट्रिस्ट) ने सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं जौनपुरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्णा न्यूरो एवं मानसिक रोग चिकित्सालय की स्थापना का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक कम से कम खर्च में बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मानसिक एवं न्यूरो संबंधी रोगों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना चिकित्सालय की प्राथमिकता रही है और भविष्य में भी सेवा, समर्पण एवं मानवता के इसी भाव के साथ लोगों का उपचार किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान, आभार प्रदर्शन तथा जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ। पूरे समारोह में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और उपस्थित लोगों ने चिकित्सालय की आठ वर्षों की सफल एवं जनसेवा आधारित यात्रा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

.jpeg)