Jaunpur News : ददरा ओवरब्रिज के नीचे जलभराव से राहगीर परेशान

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। तहसील क्षेत्र के ददरा गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास के ओवरब्रिज के नीचे बारिश का पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण थोड़ी सी बारिश में भी ओवरब्रिज के नीचे जलभराव हो जाता है। इससे दोपहिया और छोटे वाहनों के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है और कई बार लोग फिसलकर चोटिल होने से बाल-बाल बचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से निर्माणाधीन बाईपास के इस हिस्से में शीघ्र जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रो. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

प्राथमिक शिक्षक संघ डाेभी जौनपुर के अध्यक्ष आलोक सिंह रघुवंशी की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उमाकांत वर्मा की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!