जौनपुर में कायस्थ समाज की बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूत करने और भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा पर बनी रणनीति

Team NSN

सर्वसम्मति से इस वर्ष श्रावणी पर्व भोज नहीं मनाने का निर्णय, कारगिल शहीदों और समाज के दिवंगत लोगों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर एवं कायस्थ समाज जौनपुर से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक रविवार की शाम कायस्थ महासभा 7235 जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’ के बाजिदपुर दक्षिणी स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठनों को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों तथा भगवान श्री चित्रगुप्त जी की प्रस्तावित शोभायात्रा को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कायस्थ समाज के सभी संगठनों को और अधिक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला अध्यक्ष अपने-अपने संगठनों की नई सूची तैयार कर जारी करेंगे। साथ ही संगठन के विस्तार के लिए ग्राम सभा स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता बेहद आवश्यक है।

बैठक को संबोधित करते हुए संरक्षक बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि जौनपुर में कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों की जिस प्रकार एकजुटता देखने को मिल रही है, वह पूरे समाज के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय के माध्यम से समाज को और मजबूत बनाया जा सकता है।

कायस्थ महासभा 7235 उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश चंद श्रीवास्तव ‘दीनू भैया’ ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी केवल कायस्थ समाज ही नहीं, बल्कि सर्व समाज के देवता हैं। भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा में सभी समाज और समुदाय के लोगों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी।

श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के संयोजक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज एकजुट है और आगे भी एकजुट रहेगा। समाज के सभी संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सामाजिक गतिविधियों को और गति दी जाएगी।

कायस्थ एकता मंच जौनपुर के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम एवं राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद जौनपुर के जिलाध्यक्ष गिरिजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा में प्रतिदिन शाम सात बजे आरती एवं पूजन होता है। रविवार को मंदिर में बृहद आरती का आयोजन किया जाता है। उन्होंने समाज के लोगों से नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया।

ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जौनपुर के जिलाध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव ‘प्रिंसिपल साहब’ एवं अखिल भारतीय चित्रांश महासभा जौनपुर के जिलाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम सभा स्तर तक संगठन का गठन किया जाएगा। इससे समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और सामाजिक समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

श्री चित्रगुप्त सभा जौनपुर के अध्यक्ष रमेंद्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर रूहट्टा एवं धर्मशाला के सौंदर्यीकरण के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर को और बेहतर बनाने के लिए समाज के लोगों के सहयोग से कार्य कराया जाएगा।

बैठक में जिले के मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं समस्त जनप्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन से मांग की गई कि जौनपुर में भारत रत्न नेताजी सुभाष चंद्र बोस, स्वामी विवेकानंद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद एवं लाल बहादुर शास्त्री जैसे महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं। साथ ही शहर के किसी प्रमुख चौराहे का नाम भगवान श्री चित्रगुप्त जी के नाम पर ‘कलम-दवात चौराहा’ किए जाने की मांग भी उठाई गई।

इस संबंध में मंत्री गिरीश चंद्र यादव के जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि समाज की सभी मांगों को मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बैठक के दौरान श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति की ओर से मनीष श्रीवास्तव का मंत्री गिरीश चंद्र यादव का जनसंपर्क अधिकारी नियुक्त होने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन भी किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ‘फूफा’, चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय श्रीवास्तव, कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ एडवोकेट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ‘सोनू’, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’ वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव ‘रिंकू’, जिला महासचिव ब्रह्म कुमार निगम, जिला उपाध्यक्ष संजय सिन्हा तारापुर, जिला उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव रूहट्टा, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. मिथलेश श्रीवास्तव, जिला संगठन मंत्री शैलेंद्र मोहन श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष भरत श्रीवास्तव, जिला महासचिव संदीप श्रीवास्तव पत्रकार, जिला संगठन मंत्री राममोहन श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ‘बबलू’, अनिल श्रीवास्तव, अनीस श्रीवास्तव ‘नेताजी’ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर बैठक में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने शहीद जवानों के बलिदान को नमन करते हुए देश की रक्षा में उनके योगदान को याद किया।

बैठक के अंत में समाज के दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्री चित्रगुप्त सभा के महामंत्री श्यामाकांत श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ महासभा युवा शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी रश्मी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव के पिता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, कायस्थ कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं कायस्थ महासभा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव तथा उनकी पत्नी सहित विगत एक माह में कायस्थ समाज के जिन लोगों का निधन हुआ, उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज में हुए इन दुखद निधन के कारण इस वर्ष श्रावणी पर्व भोज का आयोजन नहीं किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस वर्ष श्रावणी पर्व भोज स्थगित रखने का निर्णय लिया गया है।

व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!