Jaunpur News : घर में घुसकर मारपीट में चार नामजद समेत आठ पर केस

Team NSN
खुटहन,जौनपुर। थाना क्षेत्र के भूपतिपुर गांव में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भूपतिपुर निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गत 13 जुलाई को रास्ते के विवाद को लेकर नागेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, श्याम बहादुर सिंह और महेंद्र सिंह चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज करते हुए दिनेश सिंह, उनकी मां, भाई प्रदीप सिंह और भाभी शोभावती के साथ मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना में दिनेश सिंह समेत उनके परिवार के लोग घायल हुए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री कृष्णा न्यूरो मानसिक रोग चिकित्सालय के डा. हरिनाथ यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!