Jaunpur News : पुरानी रंजिश में मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी

Team NSN
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गनेशपुर (ओझापुर) गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, उक्त गांव निवासी विवेक गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी लालू, सचिन, साहिल और आयुष उर्फ अमित उनके घर में घुस आए। 

आरोप है कि चारों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से उनकी व उनकी बहन अंकिता और दादी प्रभावती की पिटाई कर दी, जिससे तीनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धाराओ में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

तिलकधारी महाविद्यालय, जौनपुर राघवेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक प्रो. श्री प्रकाश सिंह अध्यक्ष - प्रबंध समिति प्रो. राम आसरे सिंह प्राचार्य की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!