Jaunpur News : घर में घुसकर मारपीट, 16 के खिलाफ प्राथमिकी

Team NSN
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गहली गांव में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने 16 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिकी के अनुसार, गांव निवासी अंजू सरोज पत्नी बबलू सरोज ने आरोप लगाया है कि 22 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे गांव के जयप्रकाश, राजकुमार, सतीश, मुकेश, आशीष, जगवती, वर्षा, ऋतु, सुनीता, बबीता, सुशीला, चंद्रमा समेत अन्य लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनके दरवाजे पर मड़हा रखने लगे। आरोप है कि राजस्व विभाग और थाना पुलिस की ओर से मना किए जाने के बावजूद आरोपित नहीं माने। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उनके और उनके ससुर के साथ मारपीट की गई। जान बचाने के लिए दोनों घर के भीतर चले गए, लेकिन आरोपित घर में घुस आए और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले सभी आरोपित मौके से फरार हो गए। इस संबंध में थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर बीएनएस) की धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3) एवं 333 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा ​मछलीशहर जिलाध्यक्ष डा. अजय सिं​ह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

मिर्च मसाला रेस्टोरेंट रोडवेज तिराहा जौनपुर के डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!