मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील में कार्यरत अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने एक महिला पर न्यायालय परिसर में अभद्रता गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अधिवक्ता अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को करीब 12:10 बजे वह उपजिलाधिकारी न्यायालय में एक पत्रावली का मुआयना कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र के एक गांव की महिला रंजना वहां पहुंची सामूहिक रूप से अधिवक्ताओं को गाली देने लगी। विरोध करने पर महिला ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजवाने की धमकी दिया। उन्होंने बताया कि घटना से संबंधित सूचना क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।


