Jaunpur News : स्थापना दिवस पर कोटेश्वर धाम में उमड़ी आस्था

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के खुआवा स्थित कोटेश्वर महादेव मंदिर के 13वें स्थापना दिवस पर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। पुरोहित पं. विनय शुक्ला के आचार्यत्व में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया। इसके बाद शाम को सुंदरकांड पाठ हुआ, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति में लीन रहे। पाठ की पूर्णाहुति के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा।
मुख्य आयोजक महेंद्र सिंह और राजेश सिंह ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस पर पिछले 13 वर्षों से प्रत्येक वर्ष 15 जुलाई को रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर डॉ. विद्याधर सिंह, ज्ञान प्रताप सिंह, प्रदीप सिंह, गौरव सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, अमित सिंह, सौरभ, विराट, यश कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!