Bareilly News : शायर प्रो वसीम बरेलवी ने मधुरिमा स्मृति सम्मान दिया बरेली की शिक्षिका अरुणा सिन्हा को

Team NSN

 निर्भय सक्सेना
बरेली। मानव सेवा क्लब, बरेली के 21 वें स्थापना दिवस पर प्रथम स्वर्गीय मधुरिमा सक्सेना स्मृति सम्मान बरेली  सेवानिवृत शिक्षिका  अरुणा सिन्हा को  इंटरनेशनल शायर प्रो वसीम बरेलवी, बरेली विकास मंच के अध्यक्ष अजय अग्रवाल सर्राफ, आई एम ए ब्लड बैंक चेयरमैन डॉ अंजू उप्पल की उपस्थिति में दिया गया।  इस दौरान क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महामंत्री मुकेश सक्सेना, अजय सक्सेना,  पूनम सक्सेना, प्रकाश सक्सेना आदि भी उपस्थित रहे। रोटरी भवन में मानव सेवा क्लब के स्थापना दिवस और शपथ- ग्रहण समारोह में क्लब की नई टीम को भी जरूरतमंद लोगों की सेवा निष्ठा से करने की शपथ प्रो. वसीम बरेलवी ने दिलाई गई। स्थापना दिवस कार्यक्रम में मानव सेवा क्लब द्वारा पूरे वर्ष में किये गए सेवा कार्य की रिपोर्ट की  वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। वार्षिक समारोह में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव मुकेश ने अपनी-अपनी रिपोर्ट पढ़ी। वर्ष में शत- प्रतिशत उपस्थिति रहने पर जितेंद्र सक्सेना को पंचुलटी एवार्ड , साल में सर्वाधिक 108 सेवा कार्य करने पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा को "उत्तर प्रदेश आइकॉन एवार्ड" से मुख्य अतिथि प्रो. वसीम बरेलवी अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन, सी ए राजेन विद्यार्थी, डा. विनोद पागरानी और आयुष गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समाजसेवी अजय अग्रवाल और आई. एम. ए. ब्लड बैंक की डायरेक्टर डा. अंजू उप्पल को भी उनकी अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

   वार्षिक समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित अतिथियों द्वारा किया गया। माँ शारदे की वंदना मधु वर्मा, वन्देमातरम शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, कल्पना सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत प्रकाश चन्द्र सक्सेना ने किया। सभी का स्वागत सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष ए. पी. गुप्ता ने की। इन्द्र देव त्रिवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येंद्र सक्सेना, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, डा. अतुल कुमार वर्मा, सुरेश बाबू मिश्रा, सुनील शर्मा, डी डी शर्मा, जितेंद्र सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, मंजू लता, सरोज शर्मा, बेबी शर्मा, विजय शर्मा, अजय सक्सेना,  पूनम सक्सेना सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!